'जो हत्या करे, उससे केजरीवाल के घर के सामने धरना करवा दो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे सांसद महेश गिरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जो हत्या करे, उससे केजरीवाल के घर के सामने धरना करवा दो। भाजपा के बड़े-बड़े नेता उसका समर्थन करने पहुंच जाएंगे।
ये है भाजपा का क्रिमिनल जस्टिस। वहीं, ट्वीट कर यह भी कहा है कि महेश गिरी के धरने से एक बार फिर तय हो गया है कि धरना पार्टी ऑफ इंडिया कौन है।
वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा है कि महेश गिरी इस समय एमएम खान की हत्या में आरोपी हैं। आरोपी के साथ मुख्यमंत्री बहस नहीं करते। महेश गिरी से पुलिस, जांच अधिकारी, वकील बहस करेंगे।
हत्यारोपी की सिफारिश में गिरि ने पत्र लिखा था
अदालत में बताएं कि एमएम खान की हत्या में आरोपी की तरफदारी क्यों कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि, ईमानदार अधिकारी की हत्या के मामले में सांसद महेश गिरी ओपन डिबेट की बात करते हैं।
हत्या के चार दिन पहले गिरी ने हत्या करवाने के आरोपी की सिफारिश में पत्र लिखा था। पुलिस को उन्हें अरेस्ट कर पूछना चाहिए कि होटल वाले के साथ उनके क्या संबंध हैं? पुलिस जांच नहीं कर रही है, पुलिस पर भाजपा का दबाव है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पहले रमेश कक्कड़ को लेकर महेश गिरी एलजी साहब से मिलते हैं। एक पूर्व भाजपा विधायक एलजी को एमएम खान को केस से हटाने के लिए पत्र लिखते हैं।
भाजपा एमएम खान के हत्यारों के साथ क्यों खड़ी है
गिरी बताएं रमेश कक्कड़ का भाजपा से क्या लेना देना है? भाजपा एमएम खान के हत्यारों के साथ क्यों खड़ी है। ये सिर्फ महेश गिरी को नहीं पूरी भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना होगा।
सिसोदिया बोले कि एमएम खान की हत्या के आरोपी के साथ एलजी साहब के पास जाना, एलजी साहब की तरफ से कवरिंग लेटर के साथ एनडीएमसी चेयरमैन को यह लिखकर भेजना की देख लीजिए।
ये सारी चीजें लिंक हैं। हत्यारों के साथ खड़े हैं। हत्या की साजिश रचवा रहे हैं। इन्हें तो देश से माफी मांगनी चाहिए, पूरी नौकरशाही से माफी मांगनी चाहिए। ईमानदार अफसर की हत्या करवाई है, इन लोगों ने।