फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police stuck in the Shipra theory

मामला सुलझा नहीं बल्कि शिप्रा की थ्योरी में उलझ कर रह गई पुलिस

Mon, 07 Mar 2016 05:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Mar 2016 05:30 AM IST
विज्ञापन
police stuck in the Shipra theory
शिप्रा मलिक

शिप्रा मामले की जांच के लिए दो दिनों से पुलिस टीम जयपुर में है, लेकिन शिप्रा वहां गई थी या नहीं यह प्रश्न अब भी पुलिस के लिए सवालिया निशान बना हुआ है। तमाम होटलों व खाटू श्याम आश्रम में भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


फोटो के जरिये शिप्रा की पहचान भी कराई जा रही है, लेकिन कोई अहम सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा। फिलहाल, पुलिस शिप्रा के बताए रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जब शिप्रा जयपुर गई तो वह सीधे नोएडा क्यों नहीं आई। हरियाणा पुलिस की थ्योरी भी अलग है। हरियाणा पुलिस को शिप्रा ने बयान दिया था कि उसका अपहरण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की याद ने उसे वापस बुला लिया

police stuck in the Shipra theory

इसके बाद उसे झज्जर के पास फेंका गया। लोगों की मदद से वह सुल्तानपुर के सरपंच के यहां पहुंची और पति को फोन किया। लेकिन, डीआईजी मेरठ को दिए गए बयान में शिप्रा ने कहा कि वह आर्थिक तंगी से परेशान होकर जयपुर स्थित आश्रम चली गई थी।

बच्चे की याद ने उसे वापस बुला लिया। पुलिस के मुताबिक बयान को पुख्ता करने के लिए एक इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल की एक टीम जयपुर में है। वह सीसीटीवी फुटेज व शिप्रा की फोटो के आधार पर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में कोई सुराग हाथ लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed