{"_id":"593c21c64f1c1b2b1a8b4609","slug":"police-sends-blood-sample-and-clothes-of-all-accused-of-gurugram-gangrape-for-lab-test","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुरुग्राम गैंगरेप: पुलिस ने आरोपियों के खून के सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम गैंगरेप: पुलिस ने आरोपियों के खून के सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
gurugram gangrape
- फोटो : ANI
गुरुग्राम गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस रिमांड के दौरान लिए गए खून के नमूने व बरामद कपड़ों को सील करने के बाद जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।
विज्ञापन
एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद इसे अदालत में पेश किया जाएगा। महिला के मेडिकल परीक्षण के दौरान लिए गए नमूने और खून व कपड़ों की जांच रिपोर्ट एफएसएल से मांगा गया है।
विज्ञापन
मामला गैंगरेप से जुड़ा होने के कारण इसकी सुनवाई स्पेशल कोर्ट में की जाएगी। इसके चलते पुलिस की ओर से लिए गए पत्र में इसकी रिपोर्ट प्रमुखता से देने की बात कही गई है। गौरतलब है 29 मई की रात को लिफ्ट देने के बहाने तीन अज्ञात युवकों ने एक महिला को टाटा मैजिक से लिफ्ट देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर जांच चल रही है। मामले की जांच में अब तक पुलिस ने लिए सभी नमूने व आरोपियों के कपड़ों जांच के लिए एपएसएल भेजा है।