{"_id":"6aeb32bfc17545ec070d8978","slug":"jamia-ranked-183rd-in-the-qs-asia-university-rankings-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162096-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जामिया को मिला 183वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जामिया को मिला 183वां स्थान
विज्ञापन
- पिछले साल की तुलना में रैंकिंग में 14 पायदान ऊपर चढ़ा विश्वविद्यालय
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में एशिया में 183वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल की तुलना में विश्वविद्यालय की रैंकिंग में 14 पायदान का सुधार हुआ है। दक्षिण एशिया क्षेत्र में जामिया को 29वां स्थान मिला है। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, शोधकर्ताओं, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के निरंतर विकास और शोध एवं प्रकाशन गतिविधियों में वृद्धि का प्रमाण है। वहीं, इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की मानद निदेशक प्रो. रफत परवीन ने रैंकिंग प्रक्रिया के लिए संस्थागत आंकड़ों और जानकारियों को संकलित, सत्यापित और जमा कराने में टीम के योगदान की सराहना की। ब्यूरो