{"_id":"6aeb34a79a289e7cc106f45f","slug":"government-to-seek-help-from-international-companies-for-yamuna-rejuvenation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162102-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना पुनर्जीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मदद लेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना पुनर्जीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मदद लेगी सरकार
विज्ञापन
स्वीडन की विशेषज्ञ कंपनी ने सीवेज और स्लज प्रबंधन में सहयोग का दिया प्रस्ताव, नजफगढ़ ड्रेन में फिनलैंड की आधुनिक मशीन से हो रही गाद की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने और उसके पुनर्जीवन की मुहिम को गति देने के लिए दिल्ली सरकार अब अंतरराष्ट्रीय तकनीक और विशेषज्ञता का सहारा लेने जा रही है। नदी में पहुंचने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले स्लज (अपशिष्ट कीचड़) के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीडन की सीवेज स्लज प्रबंधन क्षेत्र की एक विशेषज्ञ कंपनी ने दिल्ली में अपनी तकनीक और अनुभव के आधार पर सहयोग की इच्छा जताई है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने दिल्ली सचिवालय में जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली की जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संभावित सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कंपनी ने आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से सीवेज से निकलने वाले स्लज के बेहतर उपचार, प्रबंधन और निस्तारण में मदद देने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यमुना की सफाई के लिए केवल नदी और नालों में जमा गाद हटाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रदूषण के मूल स्रोतों पर नियंत्रण करना होगा। सीवेज का समुचित शोधन, एसटीपी से निकलने वाले स्लज का वैज्ञानिक प्रबंधन और औद्योगिक अपशिष्ट का उचित निस्तारण भी जरूरी है। स्लज का सही तरीके से उपचार नहीं होने पर वह दोबारा पर्यावरण और जलस्रोतों को प्रदूषित कर सकता है।
विज्ञापन
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यमुना का पुनर्जीवन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार उन सभी संस्थाओं के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है, जो व्यावहारिक, तकनीक आधारित और टिकाऊ समाधान उपलब्ध करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल यमुना की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली की संपूर्ण जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना भी है।
नजफगढ़ ड्रेन में फिनलैंड की मशीन से सफाई
यमुना पुनर्जीवन के लिए विदेशी तकनीक का इस्तेमाल जमीन पर भी शुरू किया गया है। फिनलैंड की कंपनी एक्वामैक की वाटर मास्टर एम्फीबियस ड्रेजिंग मशीन को नजफगढ़ ड्रेन में तैनात किया गया है। यह आधुनिक मशीन ड्रेन में जमा गाद, स्लज और जलीय खरपतवार हटाने में सक्षम है। इससे जल प्रवाह बेहतर बनाने और यमुना में पहुंचने वाले प्रदूषण के भार को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। मशीन की खासियत यह है कि यह पानी और दलदली क्षेत्र, दोनों में काम कर सकती है।
एडीबी और जापान की एजेंसी से भी सहयोग
दिल्ली सरकार जल प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय विकास संस्थानों के साथ भी काम कर रही है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कमांड एरिया में जल आपूर्ति सुधार परियोजना से जुड़ा है। वहीं, जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सहयोग से जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।