फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police runs Search operation in Gurgaam for Honeypreet

हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने गुरुग्राम में चलाया अभियान

Sat, 02 Sep 2017 10:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Police runs Search operation in Gurgaam for Honeypreet

डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद अचानक गायब हुई उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार रात यूपी व दिल्ली के बाद गुरुग्राम के डीएलएफ-2 में लोकेशन मिलने के साथ एम ब्लॉक में तलाशी अभियान चलाया। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। सूत्रों के अनुसार, डीएलएफ में हनीप्रीत की फैशन डिजाइनर बहन रहती है, जिसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


पंचकूला से राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है, जिसके बाद उसकी तलाश में हवाई अड्डों, बस व रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही

Police runs Search operation in Gurgaam for Honeypreet
सर्विलांस से लोकशन मिलने पर डीएलएफ-2 के एम ब्लॉक में देर रात तक चली तलाशी
पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पता चला है कि वह मोबाइल का इस्तेमाल न कर डोंगल के द्वारा इंटरनेट का प्रयोग करते हुए अपने अन्य जानकारों के संपर्क में है। पुलिस ने इस डोंगल पर प्रयोग किए जा रहे इंटरनेट को सर्विलांस पर लगाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया।

पहले उसकी लोकेशन गाजियाबाद के वैशाली में आ रही थी। इसके बाद दिल्ली होते हुए गुरुग्राम के डीएलएफ-2 के एम ब्लॉक में लोकेशन पाई गई, जिसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने एम ब्लॉक में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही
सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत को छोटी बहन जो कि फैशन डिजाइनर है, वह डीएलएफ में रहती है। ऐसे में अंदेशा है कि हनीप्रीत अपनी बहन के पास छुपने के लिए आई होगी। इसी के आधार पर पुलिस की टीम ने डीएलएफ के एम ब्लॉक में कई घरों में दस्तक देकर हनीप्रीत की तलाश की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed