{"_id":"5d1ddb918ebc3e3cce1c70c8","slug":"police-runs-operation-clean-4-in-noida-and-gr-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन- 4 चलाकर जब्त की 72 बसें, चालकों के पास परमिट नहीं होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन- 4 चलाकर जब्त की 72 बसें, चालकों के पास परमिट नहीं होने का आरोप
Thu, 04 Jul 2019 04:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन- 4 के तहत जब्त की बसें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन- 4 चलाया। पुलिस ने सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक 72 बसों को जब्त किया है जो यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही थीं। जब्त की गई बस के चालकों पर परमिट नहीं होने का आरोप है।
विज्ञापन
बुधवार को भी पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्लीन
बुधवार को ऑपरेशन क्लीन-3 चलाकर जिले भर में अवैध रूप से दौड़ रहे ऑटो और डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसा गया। नोएडा में 704, ग्रेटर नोएडा शहर और देहात में 645 और यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कुल 1,649 ऑटो पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
1174 ऑटो को सीज किया गया और 475 का चालान काटा गया। जिले भर में एक साथ हुई कार्रवाई से ऑटो चालकों में अफरातफरी रही। उम्मीद है कि पुलिस की इस कार्रवाई से जाम से निजात मिलेगी। कुछ वाहन चालकों के आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की भी जानकारी मिली है। उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शासन और डीजीपी के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन लगातार जिले की यातायात व्यवस्था को आदर्श बनाने का प्रयास कर रहा है। बेतरतीब दौड़ने वाले ऑटो यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे थे। बड़ी संख्या में संचालित अवैध ऑटो बेखौफ फर्राटा भर रहे थे। इसके चलते एसएसपी के निर्देश पर जिले के थाना पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई की।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस अवैध रुप से संचालित, बिना नंबर प्लेट, गैर जनपद, अवैध परमिट, नाबालिग चालकों और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।
नोएडा में जब्त ऑटो और चालान
थाना सीज चालान
सेक्टर-20 74 19
सेक्टर-29 51 45
एक्सप्रेसवे 10 24
सेक्टर-24 114 02
सेक्टर-58 78 00
फेज-3 103 31
सेक्टर-49 81 15
फेस-2 21 34
ग्रेटर नोएडा में जब्त ऑटो और चालान
सूरजपुर 172 7
बीटा-2 52 12
नॉलेज पार्क 59 04
दनकौर 35 13
साइट-5 20 14
ईकोटेक-1 16 06
बिसरख 75 05
बादलपुर 16 00