ग्रेटर नोएडा: मॉर्निंग वॉक करने गई चीनी महिला के साथ मारपीट, केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली चीनी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354बी, 504 और 323 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Police have registered a case under sections 354B, 504 & 323 IPC in connection with alleged thrashing of a Chinese national while she was out for morning walk at ATS Paradiso: Police Commissionerate Noida
विज्ञापन
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2020
महिला ने 27 मई को ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना को साझा किया था। महिला ने विस्तार से बताया था कि उसके साथ क्या हुआ और साथ ही उसने प्रशासन को टैग कर जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाई थी।
महिला ने प्रशासन को इसकी शिकायत करते हुए एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उसने बताया था कि कैसे 25 मई को एटीएस ग्रीन पैराडिसो सोसायटी में मॉर्निंग वॉक के वक्त उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही महिला ने अपने शरीर पर लगे चोट के निशान की तस्वीर भी साझा की थी।
महिला ने लिखा है कि एक भारतीय शख्स ने पीछे से मुझपर हमला किया और एक मोटे डंडे से 10 से ज्यादा बार मुझे मारा। मैं चौंक गई, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो मुझे ऐसे क्यों मार रहा है।
Chinese lady thrashed with a stick by an Indian man while walking in the morning in ATS PARADISO. G.Noida. and attacks me from behind till I bleed, black and blue. Help me! I want justice as soon as possible.@saurabhpfa @Manekagandhibjp @myogiadityanath @Uppolice @dmgbnagar pic.twitter.com/wAiriiYlg7
— Carol ZH (@CarolZH4) May 27, 2020