{"_id":"10093b5714425a8062b393302ee7ad1b","slug":"police-investigating-anshu-mobile-and-laptop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशु के मोबाइल, लैपटॉप की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशु के मोबाइल, लैपटॉप की जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंशु सचदेवा आत्महत्या मामले की जांच एसजीएम नगर थाना पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में मृतका का लैपटॉप भी है। लैपटॉप को खंगाल कर आत्महत्या करने का कारण जानने का प्रयास कर रही है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अंशु को उसके मंगेतर ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। इस मामले की जांच एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर शिव कुमार कर रहे है।
विज्ञापन
टाउन नंबर तीन में रहने वाली अंशु सचदेवा दिल्ली की एक संस्था में एजुकेशन लीडर थी। 18 अप्रैल रात को अंशु ने अपने घर में रोशनदान में चुन्नी का फंदा लगाकर स्यूसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
परिजनों व पुलिस को उसके आस-पास से कोई चिट्ठी नहीं मिली थी। घटना की रात को अंशु की उसके मंगेतर से फोन पर बात होने की बात भी सामने आई है।
मृतका के पिता मनोज सचदेवा ने अंशु के मंगेतर आगरा निवासी हिमांशु पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच एसएचओ ने खुद ही संभाल ली थी। इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि अंशु का लैपटॉप व मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है। लैपटॉप को भी चेक किया जा रहा है और जांच जारी है।