{"_id":"594aade94f1c1b44678b464e","slug":"police-found-organisms-of-protected-animals-from-astrologer-office-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से पुलिस को मिले जानवरों से बने ये सामान, काला जादू के लिए होता था इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से पुलिस को मिले जानवरों से बने ये सामान, काला जादू के लिए होता था इस्तेमाल
Thu, 22 Jun 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
police raid in astrologer office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी के संदेह में वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम सेक्टर-18 मार्केट स्थित एक ज्योतिषाचार्य के ऑफिस में छापा मारा। वन विभाग की टीम को ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से संरक्षित जीव-जंतुओं से बनी सामग्री बरामद हुई है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ के लिए वन विभाग की टीम ने ज्योतिषाचार्य और उनके कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया है।
2 of 5
police raid in astrologer office
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीम ने सेक्टर-18 के अंसल फॉरच्यून ऑर्केड बिल्डिंग स्थित एस्ट्रो देवम ज्योतिषाचार्य के ऑफिस पर छापा मारा। इसके मालिक ज्योतिषाचार्य कल्ली कृष्णन हैं। टीम ने ऑफिस के बेसमेंट और भूतल से संरक्षित समुद्री जीव व अन्य जीव-जंतुओं से बनी वस्तुएं बरामद की हैं।
3 of 5
police raid in astrologer office
ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से बरामद एक डायरी में कई देशी-विदेशी लोगों के नंबर मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों को संदेह है कि ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से बरामद संरक्षित जीव-जंतुओं से बनी सामग्री का प्रयोग काला जादू, इंद्रजाल व अन्य तंत्र-मंत्र विद्या में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
police raid in astrologer office
वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान ज्योतिषाचार्य के ऑफिस से दस्तावेज और आठ कंप्यूटर का डाटा भी जांच के लिए जब्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में दस्तावेज और कंप्यूटर की जांच से ज्योतिषाचार्य के तार अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी से जुड़े होने का संदेह है।
विज्ञापन
5 of 5
police raid in astrologer office
अधिकारी ये भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि कुछ दिनों पहले मेरठ में वन्य जीवों की तस्करी व अवैध पिस्टलों की तस्करी में पकड़े गए पूर्व कर्नल और उसके बेटे के तार नोएडा के इस ज्योतिषाचार्य से जुड़े हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।