{"_id":"8454ab52d50149f31de4cc618379f740","slug":"police-do-not-take-action-against-thefts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, पीड़ित से पूछ रही है चोरों की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस, पीड़ित से पूछ रही है चोरों की लोकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-62 के पास रहने वाले वंश राज तिवारी पुलिस के रवैये से परेशान हैं। दरअसल पिछले सप्ताह उनके घर में चोरों ने घुसकर नगदी, जेवर, कपड़ा और बर्तन चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इसकी जब शिकायत की गई तो पुलिस ने उनसे कहा कि चोर की लोकेशन खुद बताओ। अब उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखकर एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
एसएसपी को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि 30 जून को उनके घर में चोरी हुई थी। जिसमें लाखों के सामान चोर उड़ा ले गए थे। साथ ही यह भी बताया कि किसी अजय कुमार नाम के व्यक्ति पर चोरी का शक है, क्योंकि वह बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
जब पुलिस से अजय को पकड़ने के लिए कहा तो पुलिस ने उनसे कहा कि जैसे ही उसकी लोकेशन पता चल जाए तो बता देना। तिवारी ने एसएसपी से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन