फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police detained several girl students protesting outside IP College

DU: आईपी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहीं कई छात्राएं हिरासत में, कुछ देर में छोड़ा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Thu, 30 Mar 2023 03:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Mar 2023 03:52 AM IST
सार

छात्राओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस छात्राओं को हिरासत में लेकर बुराड़ी थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक 26 छात्राओं को हिरासत में लिया गया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Police detained several girl students protesting outside IP College
प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन (आईपी) के वार्षिक फेस्ट में बाहरी छात्रों के जबरन घुसने का मामला तूल पकड़ लिया है। कॉलेज की छात्राएं का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता भी की गई।। इसके विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों(आइसा, केवाईएस, सीएसडब्लयू) ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्राओं की मांग थी कि कॉलेज प्राचार्य को बर्खास्त किया जाए। साथ ही पुलिस छात्राओं से अभद्रता करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करे। इंद्रप्रस्थ कॉलेज के फेस्ट में लड़कों के घुसने और छात्राओं के साथ छेड़छानी की घटना की गूंज बुधवार को दिल्ली विधानसभा में भी सुनाई दी।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्राओं को हिरासत में लिया। छात्राओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। छात्राओं को हिरासत में लेकर बुराड़ी थाने ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक 26 छात्राओं को हिरासत में लिया गया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में आप विधायक भावना गौड़ ने नियम 55 के इस मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। हालांकि, भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे से पहले आबकारी नीति पर चर्चा कराने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग को ठुकरा दिया और विरोध करने पर भाजपा के सात विधायकों को मार्शल आउट कर दिया।

विज्ञापन

भावना गौड़ ने कहा कि लड़कियाें के साथ छेड़खानी होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। दरअसल यह कॉलेज उपराज्यपाल सचिवालय के पास है और दिल्ली की कानून व्यवस्था व पुलिस उपराज्यपाल के अधीन है। इससे साबित होता है कि उपराज्यपाल का कानून व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं आप विधायक कुमारी वंदना ने कहा कि वर्तमान उपराज्यपाल के कार्यालय में कानून व्यवस्था कुछ ज्यादा ही लचर हो गई है। विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि इंद्रप्रस्थ कॉलेज की घटना ने पूरी दिल्ली को हिला दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कॉलेजों में दिल्ली कससाथ-साथ पूरे विश्व के युवा पढ़ते है। उधर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने हाल ही में एमसीडी के स्कूल की 5वीं कक्षा की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का मुद्दा उठाया।

पुलिस व आईपी कॉलेज के प्रिंसिपल को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में आयोजित फेस्ट के दौरान छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की खबरों पर संज्ञान लिया है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस और कॉलेज के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके अलावा फेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों का ब्योरा भी मांगा है। सुरक्षा में चूक के लिए भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed