{"_id":"5d8c723c8ebc3e93aa192729","slug":"police-detained-members-of-bjp-purvanchal-morcha-who-were-protesting-against-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी पर दिए बयान को लेकर सीएम केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी पर दिए बयान को लेकर सीएम केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में प्रदर्शनकारी
Thu, 26 Sep 2019 01:39 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) पर दिए बयान पर मामला बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल के खिलाफ भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के लोग दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
इससे पहले बुधवार को ही भारतीय जनता पार्टी के नेता नीलकांत बख्शी और आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अरविंद केजरीवाल के साथ आप विधायक सौरभ भारद्वाज का नाम भी शामिल है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज एनआरसी पर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित निदशानिर्देशों पर अफवाह फैला रहे हैं और झूठ प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान के नागरिकों की घुसपैठियों के साथ तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Delhi: Police detained members of BJP's Purvanchal Morcha who were protesting against CM Arvind Kejriwal for his remark,"if NRC is implemented in Delhi then Manoj Tiwari (BJP MP) will be the first one who will have to leave Delhi". pic.twitter.com/yb7hBgxo0U
— ANI (@ANI) September 26, 2019
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को ही भारतीय जनता पार्टी के नेता नीलकांत बख्शी और आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अरविंद केजरीवाल के साथ आप विधायक सौरभ भारद्वाज का नाम भी शामिल है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज एनआरसी पर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित निदशानिर्देशों पर अफवाह फैला रहे हैं और झूठ प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान के नागरिकों की घुसपैठियों के साथ तुलना कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को किरायेदारों के लिए मीटर योजना का एलान किया। यह एलान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया और इसके अंत में एक सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी पर चुटकी ले डाली।
केजरीवाल जब अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर लौट रहे थे तो जाते-जाते एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि मनोज तिवारी ने कहा है कि घुसपैठिए पत्रकारों पर हमले के लिए जिम्मेदार हैं, इस कारण दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए। इस पर आपका क्या कहना है?
केजरीवाल ने हंसते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होती है तो मनोज तिवारी वो पहले शख्स होंगे जिन्हें दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के एनआरसी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, 'मैं अरविंद केजरीवाल से ये पूछना चाहता हूं कि क्या वो ये कहना चाहते हैं कि एक शख्स जो पूर्वांचल से आकर यहां रह रहा है वह अवैध घुसपैठिया है, जिसे वो दिल्ली से बाहर निकालना चाहते हैं।'
मनोज तिवारी ने आगे पूछा कि जो लोग दूसरे राज्यों से आए हैं वो दिल्ली सीएम के द्वारा विदेशी माने जाते हैं? आप उन्हें दिल्ली से निकालना चाहते हैं, आप भी उनमें से एक हैं। अगर उनकी ऐसी मंशा है तो मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। कैसे एक आईआरएस अधिकारी ये नहीं जानता कि एनआरसी क्या है?'
गौरतलब है कि असम में एनआरसी लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों के नेता अपने प्रदेश में एनआरसी लागू करने की मांग कर रहे हैं।