फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police created green corridor just an hour, ambulance arrived at the hospital within 17 minutes

पुलिस ने महज एक घंटे में तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर, 17 मिनट में अस्पताल पहुंची एंबुलेंस 

Tue, 09 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 09 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police created green corridor just an hour,  ambulance arrived at the hospital within 17 minutes
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बची तीन जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-128 के जेपी अस्पताल से सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल तक सोमवार को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एंबुलेंस से किडनी को सही समय पर पहुंचा दिया। 

विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने के लिए ट्रैफिक  पुलिस को मात्र एक घंटे का समय मिला। बावजूद, इसके ट्रैफिक और सिविल पुलिस ने उम्दा तालमेल बैठाते हुए तैयारी पूरी की और मिशन सफल रहा। 
विज्ञापन


दरअसल, जेपी अस्पताल में भर्ती ब्रेन डेड मरीज की किडनी परिजनों ने दान की थी। उसे 16 किमी की दूरी तय कर जल्द से जल्द फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाना था। इसलिए यह मिशन तैयार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर मिशन को पूरा करने की जिम्मेवारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव को दी गई। उनके नेतृत्व में चार ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 25 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल की टीम ने शहर के 12 चौराहों और तिराहों पर मोर्चा संभाल लिया। 

मिशन के दौरान चौराहों पर रोका गया यातायात

Police created green corridor just an hour,  ambulance arrived at the hospital within 17 minutes
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बची तीन जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों का सहारा भी लिया गया। मिशन के दौरान सेक्टर-58, 49 और एक्सप्रेस-वे थाने की पुलिस भी शामिल रही। मिशन के दौरान चौराहों पर यातायात को रोक दिया गया। 

हालांकि. जिस रूट पर एंबुलेंस को जाना था। वहां यातायात चलता रहा। दोपहर 12.07 में जेपी अस्पताल से एंबुलेंस में किडनी लेकर डॉक्टरों की टीम निकली।  एंबुलेंस के 100 मीटर आगे ईको-3 की गाड़ी रही।

वहीं ईको-3 के आगे एक पीसीआर गाड़ी चलती रही। एंबुलेंस सेक्टर-128 के जेपी अस्पताल से चलकर हाजीपुर अंडरपास, डीएसई रोड, बरौला के पास सेंट्रल वर्ज पर टूटे हुए रास्ते को पार करते हुए हनुमान मंदिर के पास निकली। 

वहां से सेक्टर-71 होते हुए मामूरा से सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल 12.24 पर पहुंची। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल की ओर से सुबह 11 बजे किडनी पहुंचाने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा गया।  रूट पर चेक किया गया कि कहीं कोई वाहन ब्रेक डाउन तो नहीं है। एक स्थान पर बस खराब होकर खड़ी थी। उसे तुरंत क्रेन से हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed