{"_id":"576aceef4f1c1b141db47f91","slug":"police-colony-1-million-outstanding-on-the-power-yet-the-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कॉलोनी पर बिजली का 1 करोड़ बकाया, अबतक नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कॉलोनी पर बिजली का 1 करोड़ बकाया, अबतक नहीं हुई कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
बिजली विभाग का अगर किसी उपभोक्ता पर 10 हजार रुपये का बिल हो जाता है तो उसके खिलाफ आरसी जारी हो जाती है। जिसके बाद तहसील के अफसर और कर्मी ही उक्त लोगों से बिल और उसके साथ 30 फीसदी अतिरिक्त चार्ज वसूलते हैं।
विज्ञापन
मगर पुलिस विभाग पर करीब एक करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है लेकिन विद्युत निगम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। विद्युत विभाग के सूत्रों की माने तो पुलिसकर्मियों के लिए सेक्टर-40 में आवास बने हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें काफी ऐसे आवास हैं जिनमें पिछले पांच साल से बिल की अदायगी नहीं हुई और यह बकाया राशि अब करीब एक करोड़ के आसपास पहुंच गई है। लेकिन विद्युत अफसर विभाग से बिल की रिकवरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन