फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught honeytrap gang in Surajpur Greater Noida

एक कॉल फिर सीधे होती थी मुलाकात: कभी होटल तो कभी वाहन में लोगों से मिलते, फिर डिमांड पूरा करने में छूटते पसीने

Tue, 09 Jan 2024 11:32 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jan 2024 11:32 PM IST
सार

शुरुआती जांच में पांच पुरुषों से सात लाख की वसूली का खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य पीड़ितों को तलाश रही है।

विज्ञापन
Police caught honeytrap gang in Surajpur Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को मिस्ड कॉल और मैसेज भेजकर जाल में फंसाने वाले हनीट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह पीड़ितों को जेल भिजवाने का डर दिखाकर वसूली करता था। मामले में पुलिस ने सूरजपुर निवासी कविता, उसके प्रेमी फारुख, कविता की भतीजी पूजा और विष्णु के अलावा एक किशोरी को पकड़ा है। शुरुआती जांच में पांच पुरुषों से सात लाख की वसूली का खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य पीड़ितों को तलाश रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक युवती ने उसे कॉल कर पहले दोस्ती की फिर सात जनवरी को मिलने के बहाने सूरजपुर बुलाया। वह बाइक से देवला गांव पहुंचा। इसके बाद युवती उसके साथ बाइक से जाने लगी, तभी वैगनआर कार से कविता, फारुख और कविता का पूर्व पड़ोसी विष्णु पहुंचे। आरोपियों ने बेटी को जाल में फंसाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। फारुख ने खुद को वकील बताकर दुष्कर्म के केस में जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित से नकदी और पेटीएम के माध्यम से 1.63 लाख रुपये हड़प लिए और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पीड़ित सूरजपुर कोतवाली पहुंचा।

विज्ञापन

मोबाइल के लिए थाने पहुंचने पर खुलासा
एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मान मर्यादा के डर से केवल मोबाइल वापस दिलाने की मांग को लेकर सूरजपुर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह की टीम ने गहनता से जांच की तो एक के बाद एक हनीट्रैप के पांच मामले सामने आए। इससे पहले आरोपी अन्य पीड़ितों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये हड़प चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के 40 हजार रुपये से खरीदे गए घरेलू सामान के अलावा कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 82 हजार रुपये, चार मोबाइल और वैगनआर कार बरामद की है।

होटल में बुलाकर भी फंसाया
कविता अपने प्रेमी फर्जी वकील फारुख, भतीजी और अन्य लड़कियों का गिरोह बनाकर कई लोगों को हनीट्रैप का शिकार बना चुकी थी। आरोपी पीड़ितों को युवतियों के जरिये होटल में भी बुलाते और फिर खुद अभिभावक बनकर जेल भेजने की धमकी देकर रुपये हड़पते थे। विष्णु उर्फ डमरू कविता का पूर्व पड़ोसी है। आरोपी उसे हजार या दो हजार रुपये देकर अपने साथ हनीट्रैप में फंसाए शख्स पर दबाव बनाने ले जाते थे। 

विज्ञापन

गिरोह पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
शुरुआत में ही पांच पीड़ित को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये हड़पने के मामले सामने आए हैं। गिरोह लंबे समय से इसी तरह का काम कर रहा था। अधिकांश लोग शर्म की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाते थे। ऐसे लोगों की तलाश कर मजबूत पैरवी कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी। गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। - सुनीति सेंट्रल जोन, डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed