पुलिस आकर चली गई, नहीं मिला घर में बैठा चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रविवार रात एनआईटी तीन में मकान मालिक ने घर में चोरों के घुसे होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घर पहुंच तलाशी ली, लेकिन छिपे चोर को नहीं तलाश सकी। पुलिस के जाने के बाद चोर ने चाकू दिखाकर मां-बेटी के साथ मारपीट की।
शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। एनआईटी तीन निवासी कृष्ण स्वरूप सक्सेना के घर में रविवार रात चोरों ने गीजर में लगा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।
पुलिस ने ली पूरे घर की तलाशी पर नहीं मिले चोर
चोर घर में नलों की टोंटियां खोल रहे थे कि उनकी बेटी सारिका की आंखें खुल गईं। शोर मचाने पर चोरों ने बाहर से कमरों की कुंडी लगा दी।
फोन पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर आई। पूरे घर की तलाशी ली और कुंडी खोलकर परिवारवालों को बाहर निकाला। पुलिसवाले लौट गए।
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सारिका छत पर गई तो वहां छिपे चोर ने उसकी गर्दन पर चाकू रख कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस हुई नाकाम तब मोहल्ले वालों ने पकड़ा चोर
युवती को लेकर नीचे उतरे चोर ने अलमारी की चाभी मांगी। सारिका ने विरोध करने का प्रयास किया तो उसे बाल पकड़कर पटक दिया और उसकी मां को पीट दिया।
दोनों ने शोर मचाया तो चोर फरार होने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इससे पहले वह घर के बाहर कूद पाता मोहल्ले वाले इकट्ठे हो गए और उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए अजय निवासी एसजीएम नगर बताया कि सिलेंडर उसका भाई विजय चोरी कर ले गया है। लोगों ने चोर को एसजीएम नगर पुलिस को सौंप दिया।