{"_id":"35e04a9f36e43028fad9611fac347e47","slug":"police-asks-for-medical-report-on-vighneshwara-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विघ्नेश्वरा डेवलपर्स मामला: पुलिस ने मांगी अहम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विघ्नेश्वरा डेवलपर्स मामला: पुलिस ने मांगी अहम रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 May 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विघ्नेश्वरा डेवलपर्स पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। सुशांतलोक थाना प्रभारी ने एक नोटिस जारी कर कंपनी प्रबंधन से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एमडी व चेयरमैन का उपचार कर रहे अस्पताल से उनकी बीमारी की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला है कि विघ्नेश्वरा डेवलपर्स के एमडी सुनील दहिया और चेयरमैन दरियाव सिंह के हृदय की बीमारी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने अभी उनको आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विघ्नेश्वरा डेवलपर्स की ओर से कई प्रोजेक्ट मास्टर प्लान व आईएमटी में आ रहे हैं। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बुकिंग के बाद सभी को समय पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
कंपनी ने निवेशकों से करार किया था कि उनको निर्धारित समय पर कब्जा मिल जाएगा। अगर नहीं मिलता है तो उनको उनकी साइट का मिलने वाले किराए का भुगतान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डेवलपर्स की ओर से एक करोड़ रुपये लगाने वालों को एक प्रतिशत की दर से एक लाख रुपये प्रतिमाह की दर से किराया भी दिया गया था। इसमें से टीडीएस का पैसा कट कर निवेशकों को मिलता था। यह रकम न मिलने के बाद विरोध के स्वर तेज हो गए।