{"_id":"67377c8195afa3b2db057cf5","slug":"police-arrested-two-miscreants-during-an-encounter-in-noida-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली; दोनों पर 16 से अधिक केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली; दोनों पर 16 से अधिक केस दर्ज
Fri, 15 Nov 2024 10:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:23 PM IST
सार
नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों के खिलाफ नोएडा व एनसीआर में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात को हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ नोएडा व एनसीआर में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम सेक्टर-33 में शुक्रवार देर रात को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस की टीम ने रोकने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे और बैरियर से टकराकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, तब एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी अर्जुन के रूप में हुई है और उसके साथी की पहचान कल्याणपुरी निवासी देव सिंह उर्फ अन्ना के रूप में हुई है। घायल बदमाश अर्जुन के खिलाफ नोएडा में एनसीआर के अलग-अलग थानों में 16 से अधिक मुकदमे लूट और चोरी के दर्ज हैं।
विज्ञापन