{"_id":"665acd495707a40a5304d304","slug":"police-arrested-the-criminal-who-was-running-away-after-robbing-a-young-man-of-his-purse-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: बेखौफ बदमाशों का आतंक, पर्स लूटकर भाग रहा था लूटेरा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: बेखौफ बदमाशों का आतंक, पर्स लूटकर भाग रहा था लूटेरा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Sat, 01 Jun 2024 12:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:57 PM IST
सार
नरेला में एक युवक ने पर्स लूटने वाले बदमाश को पुलिस की मदद से दबोच लिया। तीन बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित की मदद से एक बदमाश की पहचान कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नरेला में एक युवक ने पर्स लूटने वाले बदमाश को पुलिस की मदद से दबोच लिया। तीन बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित की मदद से एक बदमाश की पहचान कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नंदन कुमार भोरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में करते हैं। नंदन ने बताया कि वे 27 मई को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इसके बाद ऑटो में सवार होकर नरेला रवाना हुए। चालक ने रात 11:40 बजे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास उन्हें उतार दिया।
विज्ञापन
इस बीच पैदल जाते समय तीन बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पर्स में 12 सौ रुपये के अलावा अन्य कागजात थे। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विजय कुमार को गिरफ्तार कर पर्स बरामद कर लिया। पुलिस बाकी दो बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन