फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested JCB driver for smuggling weapons

Delhi: जेसीबी चालक कर रहा था हथियारों की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस और बंदूकें बरामद

Wed, 23 Apr 2025 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Apr 2025 07:53 AM IST
सार

आरोपी के पास  से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस और नौ सिंगल बैरल बंदूकें बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान मेरठ यूपी निवासी उस्मान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Police arrested JCB driver for smuggling weapons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रोहिणी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बदमाश की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से जेसीबी चालक है। इसके पास  से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस और नौ सिंगल बैरल बंदूकें बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान मेरठ यूपी निवासी उस्मान के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 2 मार्च को पुलिस को केएन काटजू मार्ग में एक बदमाश के हथियार लेकर आने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


निरीक्षक अमित दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए सेक्टर 15-16 रोहिणी के पास घेराबंदी की। इसी दौरान वहां आए युवक को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गौरव के रूप में हुई। गौरव ने पूछताछ में बताया कि वह हथियार को बदमाशों को बेचने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि मेरठ यूपी निवासी उस्मान से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उस्मान की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी। कई बार दबिश देने के बाद पुलिस ने 18 अप्रैल को मेरठ के एक ठिकाने से उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथियार की बरामदगी के लिए उस्मान को दो दिन के रिमांड पर लिया। अगले दिन पुलिस ने उसके निशानदेही पर मेरठ से सिंगल बैरल नौ बंदूकें बरामद कर ली। पुलिस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए ठिकानों पर छापा मार रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौरव बागपत यूपी का रहने वाला है। वह सोनीपत के बहालगढ़ हरियाणा में एक कंपनी में मजदूरी करता था। वहीं, मेरठ निवासी उस्मान बतौर जेसीबी चालक काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed