व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के लिबर्टी शोरूम के व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी जैतपुर गांव से हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक कूरियर कंपनी में काम करता था और एक पार्सल देने के दौरान ही वह व्यापारी का मोबाइल नंबर ले गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ अनुराग सिंह ने बताया, "गामा-दो निवासी व्यापारी मनोज कुमार का जगत फार्म में जूता का शोरूम है। बुधवार रात को किसी शख्स ने उन्हें फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।"
कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा
उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में की। इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई। साथ ही व्यापारी को आए फोन की कॉल डिटेल्स निकलवायी गई।
जिसमें पता चला कि फोन करने वाला शख्स अल्फा-वन सेक्टर में एक कूरियर कंपनी में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।
आरोपी हापुड़ के लल्लूपुरा गांव का रहने वाला है और आठ महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल गया था। कुछ दिन पहले छूटकर कूरियर कंपनी में काम कर रहा था।