फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested absconding accused in Delhi riots murder case

Delhi Riot: तीन साल से फरार मोहम्मद शाहरुख को पुलिस ने पकड़ा, दंगों में युवक की गोली मारकर की थी हत्या

Fri, 16 Jun 2023 03:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

आरोपी दंगों के बाद से करीब तीन साल से फरार था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी ने दयालपुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Police arrested absconding accused in Delhi riots murder case
दिल्ली दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली दंगों के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद शाहरुख को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंगों के बाद से करीब तीन साल से फरार था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी ने दयालपुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने दिल्ली दंगा मामलों के दंगाइयों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की थी। आरोपी की खोजबीन और पूछताछ में टीम लगातार लगी हुई थी। इस बीच टीम के हाथ सफलता लगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान राजधानी पब्लिक स्कूल, महालक्ष्मी एक्लेव, मुस्ताफाबाद में राहुल सोलंकी नामक युवक की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच एसआईटी, क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विवेकानंद झा व एसआई लोकेंद्र सिंह की टीम ने आरिफ, अनिस, सिराजुद्दीन, सलमान, सोनू, सैफी और इरशाद को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर की जा चुकी है। पुलिस को गवाहों व सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक आरोपी ने राहुल को गोली मारी थी। सीसीटीवी में आरोपी का शरीर तो दिखाई दे रहा था, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed