फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested 50 thousand prize criminal after encounter in Ghaziabad

मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, दरोगा के हाथ में लगी गोली

Mon, 24 Dec 2018 01:48 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 50 thousand prize criminal after encounter in Ghaziabad
फाइल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के शहर से रवाना होते ही रविवार रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाश के पैर और दरोगा के हाथ में गोली लगी है। इनामी बदमाश नौशाद बंजारा मुरादनगर में डकैती और दुष्कर्म का आरोपी है।

विज्ञापन


रविवार रात कविनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम डबल टंकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो मधुबन बापूधाम मार्ग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली दरोगा विपिन के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही उसकी बाइक फिसल गई। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 50 हजार का इनामी नौशाद बंजारा है। छह माह पूर्व मुरादनगर में डकैती डालने के बाद महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया था। उसके चार साथियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फरार बदमाश आसिफ निवासी दिल्ली बताया जा रहा है। नौशाद निवासी गांव मडहाई थाना सरधना मेरठ का रहने वाला है। कुल दो डकैती के मुकदमे इस पर दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच इंचार्ज संजय वर्मा, इंस्पेक्टर सचिन मलिक और कविनगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने गिरफ्तार किया है।


लूट की घटना को देने जा रहे थे अंजाम
दोनों बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए निकले हुए थे। मौका मिलते ही यह राह चलते लोगों को निशाना बना लेते। पुलिस के रोकने पर यह भागने लगे। पीछा करने पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed