फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poland syndrome technique

छोटे स्तन वाली युवतियों के लिए खास है इलाज

Mon, 23 Mar 2015 08:10 AM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
Poland syndrome technique

पोलैंड सिंड्रोम से पीड़ित 23 वर्षीय एक युवती को दिल्ली के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है। चिकित्सकों ने शरीर के दूसरे अंग से फैट निकाल कर ग्राफ्टिंग कर युवती के वक्ष को सामान्य किया। पोलैंड सिंड्रोम से पीड़ित होने की वजह से युवती का बायां वक्ष विकसित नहीं हुआ था, जबकि दायां वक्ष सामान्य था।

विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के कंसलटेंट डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि युवती पोलैंड सिंड्रोम से पीड़ित थी। ऐसे में उसके वक्ष को सामान्य आकार देने के लिए इम्प्लांट अथवा ग्राफ्टिंग का विकल्प था। लेकिन इम्प्लांट करने से वक्ष के पास कट मार्क हो जाता, इसलिए ग्राफ्टिंग कर वक्ष को सामान्य बनाया गया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने ऐसे बढ़ाया युवती का स्तन

Poland syndrome technique

डॉ. कुमार ने बताया कि युवती की जांघ से फैट निकालकर उसके खराब सेल्स को दुरुस्त किया गया और सर्जरी कर फैट युवती के बांये वक्ष के पास इंजेक्ट किया गया। इसके बाद दो से तीन सप्ताह के अंदर युवती का वक्ष मान्य हो गया।

अब युवती को किसी तरह की दिक्कत नहीं है, लेकिन मां बनने के बाद उस वक्ष से बच्चे को दूध पीला पाएगी या नहीं यह कहना मुश्किल है। डॉक्टरों का कहना है कि हालांकि इस विधि से विकसित वक्ष एक सामान्य वक्ष की तरह ही काम करता है। इंदौर की इस युवती का बायां वक्ष विकसित नहीं हो पाया। इसकी वजह से वह असहज महसूस करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed