फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poison is not the behind of Sunanda Pushkar death

जहर से नहीं हुई सुनंदा पुष्कर की मौत

Mon, 24 Mar 2014 08:40 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Poison is not the behind of Sunanda Pushkar death

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर खाने से नहीं हुई थी। सुनंदा के शरीर में किसी तरह के जहर के केमिकल नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा विसरा रिपोर्ट से हुआ है। करीब दो महीने बाद आई विसरा रिपोर्ट के बाद सुनंदा की मौत का राज और गहरा गया है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनंदा की विसरा रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सुनंदा के शरीर में जहर नहीं था।
विज्ञापन

फिर कैसे हुई सुनंदा की मौत?

Poison is not the behind of Sunanda Pushkar death

रिपोर्ट में सुनंदा की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसी स्थिति में विसरा रिपोर्ट को सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पास भेजा जाएगा।

जो अपनी अंतिम रिपोर्ट पुलिस को देंगे। अब उसी अंतिम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारी अब दवा की ओवरडोज की वजह से मौत होने की आशंका जताने लगे हैं।

बताते चलें कि मामले की जांच कर रहे एसडीएम आलोक कुमार ने जांच के बाद दिल्ली पुलिस को जनवरी के आखिर में जो रिपोर्ट सौंपी थी उसमें सुनंदा की मौत जहर से होने की बात कही गई थी।

... तो क्या श्रीदेवी की बात सच थी?

Poison is not the behind of Sunanda Pushkar death

इस मामले में सुनंदा की करीबी दोस्त श्रीदेवी बादिगा ने सुनंदा पुष्कर के बारे कहा था कि सुनंदा को कुछ बीमारी थी। श्रीदेवी ने बताया था कि गोवा में छुट्टियां बिताने के दौरान वह सुनंदा के घर जाया करती थी। तब सुनंदा कई बार खुद को घर में बंद कर लेती थी। लेकिन श्रीदेवी ने सुनंदा की ड्रग्स ओवरडोज और सुसाइड की खबरों को बकवास करार देते हुए कहा था कि सुनंदा ऐसी महिला नहीं थी जो खुद की जान ले ले।

इसके साथ ही श्रीदेवी ने कहा था कि मुझे इस तरह की खबरों से गहरा दुख पहुंचता है। अब जब बिसरा रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हो गया है कि सुनंदा की मौत जहर खाने से या ड्रग्स ओवरडोस से नहीं हुई थी तब श्रीदेवी के इस बयान पर फिर विचार किया जाने लगा है।

हालांकि उस रिपोर्ट में शरीर में जहर कैसे पहुंचा था इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था। एसडीएम ने दिल्ली पुलिस को हत्या व आत्महत्या के कोणों से मामले की जांच करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed