फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM will give the green signal to metro from sarai khawaja.

सराय ख्वाजा से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Sun, 30 Aug 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
PM will give the green signal to metro from sarai khawaja.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 सितंबर को मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत सराय ख्वाजा स्टेशन से कर सकते हैं। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस आयुक्त सुभाष यादव, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, नगराधीश गौरव अंतिल, एसडीएम महाबीर प्रसाद तथा डीएमआरसी के परियोजना निदेशक डीके सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बदरपुर के नजदीक सराय ख्वाजा स्टेशन से फरीदाबाद के लिए लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार मेट्रो रेल सेवा परियोजना को मुजेसर-एस्काट्ऱ्स मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

PM will give the green signal to metro from sarai khawaja.

इसके  बाद सेक्टर-12 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आर एण्ड डी) सेंटर के सामने आयोजित होने वाली जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर में आगमन होना है इसलिए किसी प्रकार की कोताही सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होनी चाहिए।

बैठक मेंनगर निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर, हुडा के अधीक्षण अभियंता एके गुलाटी, एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता सुरेशचन्द, डीटीपी अमरीक सिंह, डीएमआरसी के अधिकारी आरपी कौशर, मनोज वाजपेयी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम के पहुंचने का रूट नहीं है फाइनल

PM will give the green signal to metro from sarai khawaja.

मेट्रो उदघाटन के लिए प्रधानमंत्री का फाइनल रूट अभी तय नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि वह सराय ख्वाजा पहुंचेंगे कैसे। इस पर प्रशासन का कहना है कि डीएमआरसी उनके रूट को तय करने में लगी है।

रूट फाइनल करके पीएमओ को भेजा जाएगा। वहीं से ही रूट फाइनल होगा। हो सकता है कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली से मेट्रो का सफर तय करके पहुंचे या फिर सेक्टर-12 में बने हेलीपैड पर उतरें और मुजेसर से मेट्रो का उदघाटन करें।

सीटीएम गौरव अंतिल का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर पीएम का रूट अभी फाइनल नहीं है। बाई एयर, बाई रूट  और मेट्रो तीनों विकल्प है। अंतिम रूट का फैसला पीएमओ से होगा। इसकी जानकारी सेम डे ही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed