फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi launch inaugurate and lay foundation stone of multiple projects related to health sector in delhi

PM Modi: यू-विन पोर्टल लॉन्च, पीएम मोदी बोले- ये दिवाली है ऐतिहासिक; राम मंदिर में पहली बार होगा ये काम

Tue, 29 Oct 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
PM Modi launch inaugurate and lay foundation stone of multiple projects related to health sector in delhi
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मनसुख मंडाविया द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आगे कहा कि आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं।



प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये दिवाली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है। जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है।

आगे कहा कि हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है कि आयुर्वेद को लेकर वैश्विक आकर्षण बढ़ रहा है। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed