{"_id":"5dff83378ebc3e87d6158bcf","slug":"pm-modi-appeals-to-people-to-offer-flowers-at-shaheedi-memorial-security-will-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने लोगों से शहीदी स्मारक पर फूल चढ़ाने की अपील की, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने लोगों से शहीदी स्मारक पर फूल चढ़ाने की अपील की, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
Sun, 22 Dec 2019 08:22 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस चाणक्यपुरी स्थित शहीदी स्मारक (पुलिस मेमोरियल) की सुरक्षा बढाएगी। अब वहां ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मी तैनाए किए जाएंगे। पीसीआर वैन भी तैनात की जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। हालांकि शहीदी स्मारक पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था रहती है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि शहीदी स्मारक की सुरक्षा कड़ी रहती है। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद शहीदी स्मारक पर लोगों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलीला मैदान में अपने भाषण में कहा था कि पुलिस हमेशा अपने लोगों की सुरक्षा के लिए खड़ी रहती है। 33 हजार जवान शहीद हुए हैं। उन्होंनें नारा दिया कि शहीदों अमर रहो, शहीदों अमर रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को शहीदी स्मारक पर एक फूल चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
शहीदों को प्रणाम करना चाहिए। दिल्ली की 1731 कॉलोनियों के 40 लाख लोगों को मालकाना हक मिलेगा। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद अनधिकृत कॉलोनी, जेजे कॉलोनी व जेजे क्लस्टर प्रकोष्ठ के दिल्ली भाजपा प्रदेश संयोजक उमेश वर्मा ने बताया कि जो जवान शहीद हुए हैं उनको सलाम करना चाहिए। लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं जोकि गलत बात है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के आह्वान को देखते हुए अनधिकृत कॉलोनियों के लोग शहीदी स्मारक पर भारी संख्या में फूल चढ़ाने जाएंगे।
देश के लिए शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों की याद में चाणक्यपुरी में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का 21 अक्तूबर को उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इसमें संग्रहालय की भी शुरूआती हुई है। इसमें संसद पर व मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों के नाम दर्ज हैं। हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।