फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi and cm yogi to vist noida to inaugurate metro magenta line

पीएम और सीएम नोएडा आकर करेंगे मेट्रो लाइन का उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर

Sat, 23 Dec 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 23 Dec 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
pm modi and cm yogi to vist noida to inaugurate metro magenta line
magenta line - फोटो : लाल सिंह

मजेंटा लाइन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 दिसंबर को आने का कार्यक्रम नोएडा पहुंच गया। प्रधानमंत्री करीब 1 घंटा 20 मिनट नोएडा में रुकेंगे। जनसभा को संबोधित करने का समय करीब 45 मिनट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ठीक एक बजे बॉटेनिकल गार्डन में बनाए गए हैलीपैड पर हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। स्वागत कार्यक्रम व मेट्रो रूट का उद्घाटन करने के बाद 1.20 पर एमिटी जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान कर देंगे। जनसभा को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। वह करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मेें सिर्फ मेट्रो रूट का उद्घाटन आया है। बृहस्पतिवार को पीएम व सीएम का कार्यक्रम आते ही प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीजी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जनसभा स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। आसपास की ऊंचे भवनों की जांच भी शुरू कर दी गई है। भवन स्वामियों से कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को भवन में न घुसने दें। भवनों की चोटी पर कमांडो तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पीएम और सीएम के कार्यक्रम आने की जानकारी दी।

योगी के साथ उद्योग मंत्री भी लेंगे तैयारियों का जायजा

pm modi and cm yogi to vist noida to inaugurate metro magenta line
magenta line - फोटो : लाल सिंह

आगामी 25 दिसंबर को नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और मेट्रो लाइन के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उद्योग मंत्री सतीश महाना भी मौके पर उपस्थित रहेंगे।

उद्योग मंत्री ने बताया कि वह सीएम के साथ 23 दिसंबर को नोएडा में उपस्थित रहेंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाबत तैयारियों का जायजा लेने का काम होगा। उनका कहना है कि सीएम बैठक भी लेंगे। इसमें सभी अधिकारी शामिल होंगे। यहां तैयारियों के बाबत चर्चा की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 22 दिसंबर को सेक्टर-6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में उद्योग मंत्री का एक कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन इस दिन उद्योग मंत्री के मुंबई में रोड शो की वजह से यह कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपनी बैठक में अधिकारियों से 50 हजार फ्लैट पर कब्जा दिलाने के प्रश्न पर अपडेट रिपोर्ट भी मांग सकते हैं। संभावना है कि नोएडा में 25 दिसंबर को मंच से सीएम योगी संबोधन के दौरान इस पर कुछ घोषणा कर सकते हैं।

यही वजह है कि नोएडा सहित तीनों प्राधिकरण के अधिकारी फ्लैट खरीदारों को कब्जा दिलाने के मामले में बिल्डरों पर भी दबाव बनाना शुरू कर चुके हैं। इस बाबत बिल्डरों को नोटिस भी जा चुका है।

मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे योगी

pm modi and cm yogi to vist noida to inaugurate metro magenta line
magenta line - फोटो : लाल सिंह

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 दिसंबर को एमिटी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए शासन से फ्लीट के लिए वीवीईआईपी कार भी परिवहन विभाग से मांगी गईं हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को लेकर परिवहन विभाग से 40 वीआईपी कार मांगी गई हैं। दरअसल, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से कालकाजी मंदिर के लिए मेट्रो रूट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एमिटी यूनिवर्सिटी में जनसभा करेंगे।

अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि पीएम के आने का कार्यक्रम लगभग तैयार है। प्रधानमंत्री के आने से पूर्व ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत में एक सभा को संबोधित करेंगे।

बागपत से सीधे मुख्यमंत्री नोएडा के एमिटी कैंपस आएंगे और पीएम की जनसभा के स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर यहीं से रवाना हो जाएंगे। शासन ने मुख्यमंत्री के वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए 23 दिसंबर के लिए 3 वीवीआईपी कार परिवहन निगम से मांगी हैं।

जबकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में फ्लीट के लिए के 40 कारों की मांग की है।  उधर, जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी लव कुमार और प्राधिकरण के आला अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक बॉटेनिकल गार्डन और एमिटी यूनिवर्सिटी में जमे रहे।

उधर, जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें सुरक्षा से लेकर पार्किंग और रूट डायवर्जन को तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि सभी अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मेट्रो की सवारी

pm modi and cm yogi to vist noida to inaugurate metro magenta line
magenta line - फोटो : लाल सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ओखला बर्ड सेंक्चुरी स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। इस बाबत आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। यही नहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर प्राधिकरण के अधिकारियों की तैनाती के आदेश भी निकाल दिए गए हैं।

पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचेंगे। हैलीपैड पर उतरने के बाद वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन जाएंगे। इसके बाद मजेंटा लाइन के पहले सेक्शन का उद्घाटन यहां करेेंगे।

मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद वह बॉटेनिकल गार्डन से न्यू ओखला बर्ड सेंक्चुरी स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा करेंगे। ओखला बर्ड सेंक्चुरी स्टेशन पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से सेक्टर-125 के एमिटी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पहुंचेंगे।

यहां वह एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद वह सड़क मार्ग से बॉटेनिकल गार्डन हैलीपैड पर पहुंचेंगे। फिर वहां से प्रस्थान कर जाएंगे। सीईओ के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम को लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड और नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed