20 मिनट में दिल्ली से नोएडा पहुंचेंगे पीएम, ये है मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 में पीएम नरेंद्र मोदी की आज स्टैंड अप इंडिया योजना की शुरुआत और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के लिए पीएम 1 घंटा 20 मिनट तक नोएडा में रहेंगे।
पीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर 3:30 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से नोएडा के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 3:50 पर हेलीकॉप्टर सेक्टर-62 पुलिस चौकी के सामने बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। हेलीपैड पर राज्यपाल राम नाईक और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कमाल अख्तर स्वागत करेंगे। यहां से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएगा।
करीब 10 मिनट के बाद पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा की फुल प्रूफ तैयारियां कर ली गई हैं। जिसका रिहर्सल सोमवार को पूरा कर लिया गया। सुरक्षा केलिए तैनात सभी जवानों और पुलिस अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल ब्रीफ कर दिए गए हैं।
ऐसा होगा पीएम का सुरक्षा घेरा
सोमवार को करीब एक घंटे तक डीएम एनपी सिंह, एसएसपी किरण एस. और नोडल ऑफिसर दिनेश यादव ने सभी जवानों व अधिकारियों को ब्रीफ किया। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक पीएम को लाने से लेकर स्टेज समेत महत्वपूर्ण जिम्मा एसपी स्तर के आईपीएस अधिकारी संभालेंगे। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एनएसजी कमांडो और एटीएस कमांडो की टीम भी मौजूद रहेगी।
कार्यक्रम स्थल के आसपास संस्थानों की पूरी जानकारी सुरक्षा अधिकारियों ने ले ली। पीएम की यात्रा के दौरान आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर भी तैनात रहेंगे।