{"_id":"573827394f1c1bf815ac6f27","slug":"plus-range-includes-the-highly-sensitive-elections-bisahdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए बिसाहड़ा अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए बिसाहड़ा अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 May 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में दादरी तहसील के दुजाना, बिसाहड़ा, जारचा, चिटेहरा, बंबावड़, कलौंदा और सलारपुर कलां गांव अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा दादरी तहसील की ओर से अति संवेदनशील और संवेदनशील ग्राम पंचायतों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि दादरी में 48 और बिसरख क्षेत्र में छह ग्राम पंचायत उनके कार्यक्षेत्र में हैं। इन ग्राम पंचायतों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। इसमें सभी अति संवेदनशील प्लस श्रेणी वाली ग्राम पंचायतों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान उपजिलाधिकारी समेत अन्य टीमें भी लगातार इन ग्राम पंचायतों के केंद्रों का निरीक्षण करती रहेंगी, जिससे किसी आकस्मिक घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों और केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में महावड़, दादूपुर खटाना, छायसा, नूरपुर, वीरपुरा, जैतवारपुर, ततारपुर, लुहारली को रखा गया है। वहीं, संवेदनशील ग्राम पंचायतों में जतावली, दुरियायी, खंडेरा, रानौली लतीफपुर, खगौड़ा ग्राम पंचायत को रखा गया है। यहां भी सुरक्षा बलों के अलावा जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
आज से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
रविवार से पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय में रविवार से नामांकन के लिए फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे। सोमवार तक फॉर्म मिलने की प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, 17 से 18 मई तक इन फॉर्म को भरा जा सकेगा। बांदा जेल में बंद गैंगस्टर अनिल नागर के गांव दुजाना में रविवार को पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें उसके वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ने की तैयारी ग्रामवासी करेंगे।