{"_id":"0a1b5a4ab84debaa7d6e2cfd8deba727","slug":"placement-agenct-thug-4-lakh-rupees-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट एजेंसी ने दिया धोखा, 4 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट एजेंसी ने दिया धोखा, 4 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की एक प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक ने विदेश में क्रू मेंबर की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार युवक ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत की है। ठगी करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक फरार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-56 में रहने वाले निशांत ने नौकरी दिलाने वाली एक वेबसाइट पर आवेदन कर रखा था। उनके पास सेक्टर-6 स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी से बैंकाक में क्रू मैंबर की नौकरी दिलाने का आफर आया। कंपनी के अधिकारी अभिषेक व मनमोहन सिंह रावत ने उन्हें बताया कि बैंकाक में पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद नौकरी पर रखा जाएगा। बैंकाक में उनका एजेंट मिलेगा जो सारी व्यवस्था कराएगा। इसके एवज में उन्होंने कागजी कार्रवाई के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये जमा कराए। एक जनवरी को निशांत बैंकाक पहुंचे तो वहां उन्हें कोई एजेंट नहीं मिला।
विज्ञापन
जब कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने एजेंट भेजने की बात कही। बैंकाक में एक एजेंट मिला और उसने एक इंस्टीट्यूट में कोर्स के लिए करने के लिए भेज दिया। इस दौरान उसे शिप पर नहीं भेजा। इंस्टीट्यूट केएक अधिकारी ने बताया कि वह केवल कोर्स कराते हैं नौकरी नहीं देते हैं। आप के साथ कोई फ्रॉड हुआ है।
निशांत ने जब अभिषेक व मनमोहन से बातचीत की तो वह गोलमोल बात करने लगे। 28 फरवरी को निशांत वापस लौटा तो रुपये वापस मांगे। रुपये देने से दोनों ने इंकार कर दिया। जब काफी दबाव बनाया तो कंपनी के दोनों निदेशक फरार हो गए। निशांत ने ठगी की शिकायत थाने में की है।