फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pink line metro stations to open in two phase, first section to open in september

दो चरणों में खुलेगी पिंक लाइन, पहला सेक्शन सितंबर में खुलेगा

Sun, 12 Feb 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
pink line metro stations to open in two phase, first section to open in september
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण की सबसे लंबी 58.59 किलोमीटर की पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) को अब दो चरणों में खोला जाएगा। दो जगहों हसनपुर और त्रिलोकपुरी में जमीन अधिग्रहण विवाद के चलते मेट्रो ने यह फैसला लिया है। इस लाइन का पहला फेज मजलिस पार्क से लाजपत नगर इसी वर्ष सितंबर 2017 तक खोलने की डेडलाइन तय कर दी गई है।

विज्ञापन


पिकं लाइन पर दिसंबर 2016 तक 89.66 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मगर इस लाइन पर दो जगह हसनपुर और त्रिलोकपुरी में सरकार को काम आगे बढ़ाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। जमीन अधिग्रहण को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अधिग्रहण को लेकर कोशिश जारी है। इसके चलते यहां आगे काम नहीं बढ़ पा रहा है। नतीजतन मेट्रो ने अब इस लाइन के एक सेक्शन मजलिस पार्क से लाजपत नगर खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस पार्क से लाजपत नगर के बीच अप्रैल से ट्रायल भी शुरू क‌िया

pink line metro stations to open in two phase, first section to open in september
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

पहले सेक्शन मजलिस पार्क से लाजपत नगर के बीच आगामी अप्रैल से ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा। दो चरणों में लाइन खुलने के चलते फिलहाल नॉर्थ दिल्ली की पूर्वी दिल्ली से सीधे कनेक्टविटी नहीं मिल पाएगी।

मगर मेट्रो अधिकारियों की माने तो पहले चरण में जिस पहले सेक्शन को खोला जा रहा है, उसमें मेट्रो की सभी अलग-अलग लाइन पर चार इंटरचेंज होंगे। इससे इस सेक्शन के खुलने से मेट्रो सभी दूसरी लाइन रेड, यलो, ब्लू, वायलेट लाइन से कनेक्ट हो जाएगी।

पिंक लाइन अकेली ऐसी लाइन है जो कि सबसे  बड़ी होने के साथ दिल्ली के चार इलाकों को सीधे आपस में जोड़ेगी। यह नॉर्थ दिल्ली के मजलिस पार्क, आजादपुर होते हुए पश्चिमी दिल्ली के इलाकों मोती नगर, राजौरी गार्डन, टैगौर गार्डन जा पाएंगे तो आगे यह लाइन साउथ दिल्ली भीकाजी कामा प्लेस, आश्रम, आईएनए, लाजपत भी जाएगी। आगे भी फिर सराय काले खां, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मयूर विहार से लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली को आपस में जोड़ेगी।

फैक्ट फाइल:
58.59 किलोमीटर लंबी लाइन है। 
39.47 एलिवेटेड लाइन है। 
19.11 भूमिगत लाइन है। 
38 मेट्रो स्टेशन कुल होंगे। 
89.66 फीसदी काम पूरा। 
08 इंटरचेंज इस लाइन पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed