फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pieces of dead body found in the park

पार्क में मिले लाश के टुकड़े, एक जगह सिर तो दूसरी जगह धड़

Mon, 14 Sep 2015 03:53 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 03:53 AM IST
विज्ञापन
Pieces of dead body found in the park

अंबेडकर नगर के जहां पनाह पार्क में रविवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पार्क में मोर के पंख चुनने आए बच्चों ने गार्ड की इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


मृतक के धड़ और सिर अलग-अलग मिले हैं। शव के बीच का काफी हिस्सा गायब भी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना होने की वजह से उसकी शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर कैलाश पार्ट टू से सटे जहां पनाह पार्क में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ बच्चे मोर के पंख चुनने के लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बदबू आई तो पता चला पड़ी है लाश

Pieces of dead body found in the park

अंदर उन्होंने तेज दुर्गंध आई, करीब जाकर देखने पर उन्होंने शव दिखा। मामले की सूचना उन्होंने पार्क के गार्ड चंद्रकांत को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शव किसी पुरुष का है, लेकिन सड़ी-गली हालत में होने की वजह से न तो उसकी उम्र का पता चल पा रहा था और न ही उसकी पहचान हो सकी।

शव के पास से पुलिस को एक सैंडल भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस उसके आधार पर पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि शव को यहां फेंका गया है। पुलिस गार्ड चंद्रकांत व पार्क के सुपरवाइजर चंचल समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed