फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   physiotherapist hanged in noida

दरवाजा तोड़ा तो चादर के फंदे से झूल रही थी मीनाक्षी

Thu, 24 Sep 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Sep 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
physiotherapist hanged in noida

सेक्टर-49 के ए ब्लॉक में मंगलवार को जम्मू की रहने वाली फिजियोथेरेपिस्ट मीनाक्षी गोजिया (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुइसाइड नोट में उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया। थाना प्रभारी सेक्टर-49 जीपी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से लाले का बाग, जम्मू निवासी मीनाक्षी किराये के घर में सहेली के साथ यहां ए-62 सेक्टर-49 में रहती थी। वह नोएडा के एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थी। दो दिन पहले उसकी सहेली अपने गृह जनपद मेरठ चली गई थी। मीनाक्षी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि सहेली ने मंगलवार दोपहर से शाम तक कई बार मीनाक्षी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद सहेली ने मकान मालिक को यह बात बताई। जब मकान मालिक मीनाक्षी के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मीनाक्षी चादर के सहारे पंखे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed