फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo clicking become expensie, reached to jail.

महिला पत्रकार की फोटो खींचना पड़ा महंगा, पहुंचा जेल

Sat, 09 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Photo clicking become expensie, reached to jail.

कॉफी शॉप में बैठे एक व्यापारी ने महिला मीडियाकर्मी की बिना मर्जी के फोटो खींच ली। जिस पर महिला ने विरोध कर उसकी शिकायत सेक्टर-18 चौकी पर की।

विज्ञापन


जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-20 थाने भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला एक निजी मीडिया हाउस में काम करती है। शुक्रवार शाम वह सेक्टर-18 स्थित कॉफी शॉप में काफी पीने गई थी।
विज्ञापन


जहां पहले से मौजूद दिल्ली निवासी रोहित कपूर (40) कॉफी पी रहा था। जो कि पेशे से व्यापारी है। पीड़िता का आरोप है कि वह काफी देर तक पहले उसे घूरता रहा। इसके बाद उसने अपने मोबाइल से फोटो खींच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन में मिली महिला की फोटो

Photo clicking become expensie, reached to jail.

मोबाइल फोन की आवाज सुनकर महिला ने उससे पूछा कि उसने बिना मर्जी के फोटो क्यों खींची, तो उसने फोटो खींचने की बात को नकार दिया। जिस पर पीड़िता आरोपी को लेकर सेक्टर-18 चौकी पहुंच गई।

जहां उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लेकर चेक किया तो उसमें उसके द्वारा खींची हुई महिला की फोटो मौजूद थी।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे सेक्टर-20 थाने भेज दिया। जहां से शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed