फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PG balcony broken student died after falling in Mukherjee Nagar

Delhi: पीजी की बालकनी टूटी, गिरने से छात्रा की मौत; मुखर्जी नगर में प्रतियोगिता परीक्षा की कर रही थी तैयारी

Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
सार

पूजा मूलरूप से हिमाचल के सोलन स्थित चौरी घाटी की रहने वाली थी। वह दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन
PG balcony broken student died after falling in Mukherjee Nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुखर्जी नगर में होली के दिन पीजी की जर्जर बालकनी टूटने से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की गिरकर मौत हो गई। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजी के मालिक हरमेश गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पूजा मूलरूप से हिमाचल के सोलन स्थित चौरी घाटी की रहने वाली थी। वह दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च को सुबह 11.30 बजे पीजी की बालकनी टूटने और एक छात्रा के घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा पूजा को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने देखा कि पीजी की बालकनी का हिस्सा टूटकर गिरा हुआ है और नीचे खून बिखरा हुआ है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अस्पताल पहुंची, जहां पूजा बयान देने की हालत में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : कई बार बालकनी का छज्जा जर्जर होने की बात बताई थी
पूजा की एक सहेली ने बताया कि वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह पूजा व अन्य दो छात्राओं के साथ गर्ग पीजी की दूसरी मंजिल पर रहती है। छात्रा ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने पीजी के मालिक हरमेश गर्ग को कई बार बालकनी का छज्जा जर्जर होने और उसके हिलने की बात कही थी। साथ ही उसकी मरम्मत कराने की बात कही थी, लेकिन हरमेश गर्ग ने बात को अनसुना कर दिया। छात्रा ने बताया कि होली के दिन वह बालकनी के दरवाजे के पास खड़ी थी, जबकि पूजा बालकनी पर खड़ी थी। अचानक बालकनी टूटकर नीचे गिर गई। साथ ही पूजा भी गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed