{"_id":"660a68e132ddd973620fbc7e","slug":"pg-admission-process-in-du-will-start-by-the-end-of-april-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-44008-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में पीजी दाखिला प्रक्रिया अप्रैल अंत तक होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में पीजी दाखिला प्रक्रिया अप्रैल अंत तक होगी शुरू
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 28 मार्च को हो चुका है संपन्न, 15 अप्रैल तक रिजल्ट आने की संभावना
सीट का आवंटन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से ही होगा
एनसीवेब पीजी के दाखिले भी सीयूईटी के आधार पर होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर कोर्सेज (पीजी) में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के लिए परीक्षा का दौर 28 मार्च तक समाप्त हो चुका है। सीयूईटी पीजी का रिजल्ट 15 अप्रैल तक आने की संभावना है। रिजल्ट के बिना दाखिला प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन अप्रैल के अंत तक ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल को शुरू करने की योजना बना रहा है।
बीते साल से डीयू के पीजी कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर हो रहे हैं। डीयू में इस साल भी पीजी दाखिले में सीयूईटी स्कोर को ही माना जाएगा। इसके लिए छात्रों को डीयू दाखिला पोर्टल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी) के लिए भी पंजीकरण करना होगा। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि 15 अप्रैल तक सीयूईटी पीजी रिजल्ट आने की संभावना है। बिना रिजल्ट के प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है, क्योंकि दाखिले के लिए कोर्स संबंधित अंक चाहिए होंगे। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ही इसको शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी इसके लिए बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा।
दाखिले का सिस्टम बीते साल जैसा ही रहेगा इसमें बदलाव नहीं किया गया है। प्रक्रिया के तहत छात्रों को पंजीकरण, सीट आवंटन व सीएसएएस के माध्यम से दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी के विषय में बताया जाएगा। मालूम हो कि डीयू के नियमित कॉलेजों की तरह नॉन कॉलिजिऐयट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में भी पीजी के दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे। डीयू की छात्रों को सलाह है कि वह दाखिले से संबंधित सूचनाओं और अपडेट के लिए नियमित रूप से डीयू दाखिला पोर्टल को देखते रहें।