{"_id":"6cd9237f2b0f1dc220f5726678f6bc07","slug":"petrol-pump-seal-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM ने सील कर दी पेट्रोल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM ने सील कर दी पेट्रोल मशीन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन घटतौली की मिल रही शिकायतों पर मंगलवार को जिला प्रशासन की अगुवाई में मापतौल विभाग ने तीन पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें सेक्टर-71 की एक पेट्रोल मशीन पर घटतौली मिलने पर उसे सीज करके चालान किया गया है। औचक निरीक्षण की कमान खुद सिटी मजिस्ट्रेट एससी शुक्ला कर रहे थे।
जिलाधिकारी के आदेश पर पेट्रोल पंप और गैस गोदामों की जांच के लिए मापतौल विभाग, जिला पूर्ति विभाग और प्रशासन की अगुवाई में एक संयुक्त टीम बनाई गई।
इसमें सेक्टर-54 स्थित इंडियन ऑयल के जैन सर्विस स्टेशन, सेक्टर-71 स्थित एचपी के कुंदन लाल एंड संस और सेक्टर-35 स्थित मेसर्स भारत पेट्रोलियम सर्विस का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में सेक्टर-71 पंप पर पेट्रोल पंप मशीन में प्रत्येक पांच लीटर में 30 मिलीलीटर की घटतौली पाई गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां पेट्रोल पंप मशीन को सीज कर दिया गया। वहीं, विभाग की ओर से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया।
इसके अलावा सेक्टर-54 स्थित इंडियन ऑयल के जैन सर्विस स्टेशन की एक मशीन में त्रुटि दूर करने तक बंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीम की ओर से सेक्टर-19 में मिथिला गैस एजेंसी के हॉकर द्वारा ले जाई जा रही गैस को तोला गया, जिसमें एक सिलेंडर की जांच में दो किलो गैस कम पाई गई।
विज्ञापन