AAP सरकार के टीवी विज्ञापन पर आपत्ति,याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के विज्ञापन -वो परेशान करते रहे, हम काम करते रहे, को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याची ने आम लोगों के पैसे से दिए जा रहे इस प्रकार के विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की गई है।
याचिका एनजीओ न्याय पथ के अध्यक्ष संजीव वोहरा ने दायर की है। याची ने अधिवक्ता प्रशांत वर्मा के जरिए दायर याचिका में आरोप लगाया है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सरकार ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए-वो परेशान करते रहे,हम काम करते रहे, विज्ञापन सभी समाचार पत्रों व टीवी चैनलों पर देना शुरू कर दिया है।
आम लोगों का पैसा विज्ञापनों में हो रहा बर्बाद
उन्होंने कहा कि आम लोगों के टैक्स से इन विज्ञापनों को दिया जा रहा है। यह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 13 मई को विज्ञापन नीति पर दिए फैसले का भी उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सरकारी विज्ञापन को देने में दिशा निर्देश तय किए थे, उनमें यह भी कहा गया था कि सरकारी विज्ञापन में किसी पर आक्षेप न लगाया जाए।
इन विज्ञापनों में दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल को महामंडित करने के अलावा अन्य पार्टियों पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। याची ने अदालत से आग्रह किया कि सरकार के इस विज्ञापन पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके अलावा भविष्य में इस प्रकार के विज्ञापन जारी न करने का आदेश दिया जाए।