{"_id":"68efdab64c180929fd08e1e6","slug":"petition-filed-in-high-court-against-bail-of-sameer-modi-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: समीर मोदी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, अदालत ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: समीर मोदी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, अदालत ने जारी किया नोटिस
Wed, 15 Oct 2025 11:04 PM IST
आकाश दुबे
एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में कथित आरोपी समीर मोदी को दी गई जमानत के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता ने समीर मोदी को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। समीर को 25 सितंबर को जमानत मिल गई थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
समीर के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने समीर मोदी पर 2019 से बार-बार दुष्कर्म करने, धमकी देने और धोखा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समीर मोदी ने कथित तौर पर फैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में करियर के अवसर देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन