{"_id":"6628863f8ec9269a22055b78","slug":"person-riding-a-bicycle-was-hit-by-a-speeding-car-on-badarpur-flyover-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक; हुई मौत
Thu, 25 Apr 2024 09:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:57 AM IST
सार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बदरपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बदरपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार साइकिल समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। पीसीआर वैन ने उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। मूल रूप से औरेया, यूपी निवासी हरगोविंद(35)आली गांव, सरिता विहार में रहते थे। उनके साथ उनके गांव के कुछ लोग रहते थे। हरगोविंद फरीदाबाद में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे। वह बुधवार सुबह साइकिल से ड्यूटी पर फरीदाबाद जा रहे थे। उन्होंने फरीदाबाद जाने के लिए बदरपुर फ्लाईओवर का रास्ता चुना। जब वह फलाईओवर पर एनटीपीसी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही विटारा कार ने बांयी साइड से उनकी साइकिल में जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हरगोविंद साइकिल समेत हवा में उछले और फिर 30 फीट की ऊंचाई से फ्लाईओवर से साइकिल समेत नीचे जा गिरे। परिणामस्वरूप उनका सिर फट गया। पीसीआर वैन से उन्हें एम्स के ट्रामा सेेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरगोविंद के शव का पोस्टमार्टम कराकर दोपहर को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मौके से भागा नहीं कार चालक
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विटारा कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि वह मौके पर रुका रहा। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार को जब्त कर लिया है।