फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person arrested wanted to cheat crores by fraudulent job 

नौकरी का झांसा देकर करोड़ों ठगना चाहता था युवक, दो युवतियां भी पकड़ीं

Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Person arrested wanted to cheat crores by fraudulent job 
arrest - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के युवक ने थाईलैंड की एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने की योजना बनाई थी, लेकिन साक्षात्कार में ही उसकी पोल खुल गई। युवक ने साक्षात्कार के दौरान पीड़ितों से रुपये मांगे तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी थाईलैंड की जिस एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था ऐसी कोई एयरलाइंस वहां है ही नहीं। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान मुंबई निवासी संकेत झा (34) के रूप में हुई। वह पहले एक एयरलाइंस में केबिन क्रू मेंबर था। उसके साथ दो युवतियां और पकड़ी गई हैं। पुलिस युवतियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ एक महिला समेत 25 लोगों ने मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दी है। सभी ने नौकरी का झांसा देकर ढाई-ढाई लाख रुपये मांगे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे बंगला साहिब के पास स्थित एक होटल में आरोपी ने युवक-युवतियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। शिप्रा नाम की युवती ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर यो-एयर नाम का विज्ञापन देखा था। उसमें एयरलाइंस में केबिन क्रू के लिए आवेदन मांगे गए थे। साथ में एक लिंक भी दिया गया था। 


युवती ने उसमें अपनी जानकारी भर दी थी। इससे पहले उसने ई-मेल पर ही दो बार इंटरव्यू लिया था। इसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए नई दिल्ली के होटल में बुलाया गया। होटल में करीब 300 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed