फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pernicious custom of flying kites for birds in Delhi

आज हमारी आजादी फिर लेगी हजारों जानें!

Fri, 15 Aug 2014 10:14 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
Pernicious custom of flying kites for birds in Delhi

पंख फैलाए खुले आसमान में गोता लगा रहे परिंदे हमें आजादी का अहसास दिलाते हैं, मगर आम लोगों का आजादी का जश्न इन बेजुबानों की जिंदगी खतरे में डाल रहा है। हम शौक से पतंग उड़ाते हैं और ये बेचारे मारे जाते हैं। 15 अगस्त के आसपास हर साल हजारों पक्षी पतंग के मांझे से घायल होते हैं।

विज्ञापन


यह बात कितनी गंभीर है इसका अंदाजा आप इस तथ्य से लगा सकते हैं। बीते साल 2500 से ज्यादा जख्मी पक्षी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विजयानंद सूरी जैन धर्मार्थ पक्षी अस्पताल में लाए गए। ये परिंदे भी वो हैं, जिन्हें कोई भला आदमी अस्पताल तक पहुंचा देता है। पूरे एनसीआर में कितने पक्षी घायल होते होंगे इसकी कोई गिनती नहीं है।

विज्ञापन

हड्डियां तक काट देता है पैना चीनी मांझा

Pernicious custom of flying kites for birds in Delhi

अस्पताल के मैनेजर अशोक शर्मा ने बताया कि जो पक्षी लाए गए थे, उनमें से आधे तो ठीक हो गए, मगर बाकी अपंग हो गए। अब ये परिंदे अस्पताल में ही उड़ने की नाकाम कोशिश में पंख फड़फड़ाते रहते हैं। जो ठीक हो जाते हैं, उन्हें दिल्ली से बाहर बगीचों या जंगलों के आसपास छोड़ दिया जाता है।

यहां के सीनियर डॉक्टर अमिताभ देव और डॉक्टर रामेश्वर यादव की गुजारिश है कि पतंग उड़ाने से पहले एक बार परिंदों का ख्याल अपने मन में जरूर लाएं। उन्होंने लगे हाथ यह भी कहा कि सीलिंग या एग्जॉस्ट फैन चालू करते वक्त भी निगाह दौड़ा लें कि आसपास कोई परिंदा तो नहीं बैठा है।

नवीन शाहदरा के जैन धर्मार्थ पक्षी अस्पताल के मैनेजर अशोक शर्मा आजादी के मौके पर लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने बच्चों को पतंग उड़ाने से रोकें। चीनी मांझे का इस्तेमाल तो कतई न करें। ये इतने तेज होते हैं कि पक्षियों की हड्डी तक कट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed