फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people started worshiping the special modi chair

जिस कुर्सी पर बैठे मोदी उसे पूजने लगे लोग!

Tue, 20 May 2014 04:51 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
people started worshiping the special modi chair

बीजेपी को एतिहासिक जीत दिलाने वाले पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दिन गुड़गांव में उनके लिए खास आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


बीजेपी गुड़गांव के जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज (कुल्लू) नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दिन उनकी तस्वीर का राज्याभिषेक करेंगे।

इसके लिए बाकायदा वह तैयारी भी कर रहे हैं। आप भी सेक्टर 14 पहुंचकर इसका हिस्सा बन सकते हैं।

रोज होती ‌है इस कुर्सी की पूजा!

people started worshiping the special modi chair

दरअसल, तीन मार्च को गुड़गांव में हुई रैली में जिस कुर्सी पर नरेंद्र मोदी विराजमान हुए थे, उस कुर्सी को कुलभूषण ने सहेजकर अपने घर के ड्राइंग रूम में रखा है।

हर दिन सुबह कुर्सी की साफ-सफाई होती है। उस पर वही तोलिया वैसे ही रखा जाता है, जैसे मोदी के विराजमान होने के दौरान रखा गया था।

कुल्लू बताते हैं कि जिस दिन से घर में यह कुर्सी आई है उसी दिन से वह प्रतिदिन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर वाले ने भी नहीं लिया पैसा

people started worshiping the special modi chair

कुल्लू के अनुसार इस कुर्सी को वह जीवन भर ऐसे ही सहेज कर रखेंगे। इस कुर्सी पर किसी को बैठने नहीं दिया जाएगा। जिस दिन मोदी दिल्ली में शपथ ग्रहण करेंगे, यहां भी कुर्सी पर उनकी तस्वीर रखकर उनका राज्याभिषेक किया जाएगा।

मोदी की सुरक्षा के लिए गुजरात से आए अधिकारियों ने रैली के दौरान मोदी के बैठने के लिए स्पेशल कुर्सी के लिए कुलभूषण से पूछा। उन्होंने भगत फर्नीचर (जैकमपुरा) में बात कर कुर्सी लेने के लिए अधिकारियों को भेज दिया।

बाद में फर्नीचर वाले ने इस कुर्सी के लिए कुलभूषण से पैसे लेने से भी मना कर दिया। उसका कहना था कि इस कुर्सी की कीमत नहीं आंकी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed