{"_id":"5b51f70c4f1c1b6e118b4b63","slug":"people-started-to-steal-the-bull-and-wire-after-shahberi-building-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी हादसा: एक तरफ चल रहा है बचाव कार्य, दूसरी तरफ सरिया चुराने में जुटे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी हादसा: एक तरफ चल रहा है बचाव कार्य, दूसरी तरफ सरिया चुराने में जुटे हैं लोग
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Building Collapse
- फोटो : lal singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी गांव में शुक्रवार को बचाव कार्य चल रहा था। दूसरी तरफ लोगों ने सरिया और तार चोरी करना शुरू कर दिया। चोरी करने वालों में सबसे ज्यादा छोटे-छोटे बच्चे थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने चोरी करने वालों लोगों को खदेड़ा। बचाव कार्य समाप्त होने के बाद वहां पर एक पीसीआर भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों बिल्डिंग के मलबे से काफी सरिया निकला है। साथ ही, छह मंजिला बिल्डिंग में बिजली उपकरणों की फिटिंग भी हो चुकी थी। शुक्रवार को बचाव कार्य अंतिम दौर में था। एनडीआरएफ की टीम हट चुकी थी।
विज्ञापन
केवल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा था, तभी छोटे-छोटे बच्चे वहां सरिया चोरी करने में सक्रिय हो गए। जिस जगह पर मलबा डाला जा रहा था, वहां देखते ही देखते सरिया चोरी करने वाले की भीड़ लगी गई। घटनास्थल से कुछ बच्चे तार चोरी कर रहे थे। एक बच्चे ने बताया कि तार में कॉपर है जो 100 रुपये किलोग्राम बिकता है।
विज्ञापन