प्रद्युम्न हत्याकांड : सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दिखाया गुस्सा, उठाई ऐसी मांगें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को स्कूल में हुई पद्युम्न की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मासूम के इंसाफ की मांग उठाई जा रही है। फेसबुक, ट्विटर व व्हाटसएप पर देशभर से लोग हत्यारे को लेकर भी तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। रायन इंटरनेशनल पर लगातार चल रहे ट्रोल में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
स्कूल व प्रशासन को लेकर किए गए पोस्ट व ट्रोल के बाद अब मासूम के इंसाफ के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग एकत्रित होकर प्रद्युम्न के मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग के साथ पकड़े गए आरोपी बस कंडक्टर की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठा रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर व व्हाटसएप पर लोग प्रद्युम्न की आत्म की शांति के लिए कमेंट करने के साथ उसे श्रद्धांजली देने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर केंडल लगा रहे हैं। लोगों के मुताबिक पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी कंडक्टर को मोहरा बना कर फसाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस घटना के पीछे किसी और का भी हाथ है। प्रशासन को असली हत्यारे का पता लगाना चाहिए। प्रद्युम्न की याद में सोशल मीडिया पर अलग-अलग कविताएं भी वायरल हो रही हैं।
'प्रद्युम्न पूरे देश का लाल था'
रोहित शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर डाला कि प्रद्युम्न सिर्फ वरूण ठाकुर और सुष्मा ठाकुर का ही नहीं बलकि पूरे देश का लाल था। उसके साथ जो भी हुआ वो बेहत निंदनीय है। सरकार को प्रद्युम्न के परिवार को सीबीआई जांच करवाकर इंसाफ देना चाहिए।
गौरव मेहता ने ट्वीट कर कहा कि हत्या के पीछे किसी बड़े आदमी का हाथ है। जिसे लेकर सरकार कार्रवाई में ठीला रवैया दिखा रही है। अधिकारियों को प्रद्युमन की जगह अपने बच्चे की सुरक्षा को रखकर मामले की निश्पक्ष जांच करनी चाहिए।
भाविका ने व्हाटसएप पर केंडल की पिक्चर शेयर कर प्रद्युमन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वर्षा ने भी मासूम के इंसाफ के लिए फेसबुक पर ग्रुप बनाकर लोगों का आगे आने के लिए आह्वान किया।