फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people protest and demands justice for pahloo khan alwar issue

अलवर मामलाः पहलू खान को इंसाफ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
people protest and demands justice for pahloo khan alwar issue
अलवर मामले को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह पहले अलवर के बहरोड कस्बे में मेवात के गोपालक पहलू खान को इंसाफ दिलाने के लिए नगीना क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मूक मार्च निकाला। इनका कहना है कि जब तक इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को माकूल सजा कानून से नहीं मिल जाती तब तक मेवात क्षेत्र के लोग न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे। 
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष मुबारिक नोटकी ने कहा कि मुंह पर काली पट्टी बांधकर राजस्थान सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह गोभक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। जिससे मेवात के हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा तोडने वालों को करारा जवाब मिल जाऐ। आरटीआई मंच व गाय केयर अभियान से जुडे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहलू खान एक ईमानदार गोपालक था वह सदियों से अपने पूर्वजों की तरह पालतू गायों को लाने-ले जाने का काम करता था। 
विज्ञापन


इस मूक रैली ने में नगीना क्षेत्र के काफी युवाओं ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई। पहलु खान के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आई कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

people protest and demands justice for pahloo khan alwar issue
अलवर मामले को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बहरोड़ में गाय लाते वक्त तथाकथित गौरक्षकों के शिकार बने पहलु के शोकाकुल परिवार को सोमवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने सांत्वना दी। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पहलु के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लडऩे का वादा किया। 

परिवार को सांत्वना देने के बाद नूंह की नई अनाजमंड़ी स्थित पूर्व चेयरमैन शकूर खान के कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने कहा कि गाय का वे भी सम्मान करते है, गाय हमारी संस्कृति में पूजनीय है। लेकिन गाय के नाम पर इस प्रकार की घटना को अंजाम देना बिल्कुल गलत है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, वे गौरक्षक नहीं बल्कि राक्षस थे और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

राजस्थान व हरियाणा सरकार को पहलु के परिवार का पूरा सहयोग करने की मांग करते हुए उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की गई। साथ ही भाजपा सांसद मुख्तार अब्बार नकवी व राजस्थान के विधायक द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा कहीं गाय के नाम पर, कहीं जाति तो कहीं धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed