फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people protest against installing a mosque with loud speaker in house

घर को मस्जिद बना लाउड स्पीकर लगाकर पढ़ा जा रहा था नमाज, हिंदू संगठनों ने विरोध किया

Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
people protest against installing a mosque with loud speaker in house
protest against mosque

खुले में नमाज को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शीतला कॉलोनी में अब एक घर को मस्जिद का रूप देकर नमाज पढ़ने व लाउड स्पीकर पर अजान देने का विरोध हिंदू संगठनों ने किया है। बुधवार रात हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सेक्टर-5 थाना प्रभारी को इसकी शिकायत दी और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उधर, घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंडलायुक्त से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शीतला कॉलोनी में एक तिमंजिला मकान को बिना मापदंडों को पूरा किए मस्जिद में तब्दील किया जा रहा है। तीनों मंजिलों पर नमाज पढ़ी जाने लगी है। 
विज्ञापन


कहा गया कि लाउडस्पीकर से अजान हो रही है। यह स्थान प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में से नहीं है। बुधवार देर शाम शीतला कॉलोनी निवासियों सहित अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चेतन शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक गौड़, शिवसेना के जिलाध्यक्ष गौतम सैनी, संजय ठकराल, सुनील कुमार सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

people protest against installing a mosque with loud speaker in house
protest against mosque

बुधवार रात को ही सेक्टर-5 थाने में शिकायत भी दे दी गई। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने शिकायत मिलते ही मुस्लिम समुदाय को तुरंत प्रभाव से माइक बंद करने को कह दिया।

अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिलने गए थे, लेकिन बैठक में व्यस्त होने के कारण उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो पाई। उधर, बृहस्पतिवार को मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त डी. सुरेश से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed